+

J&K Election 2024:राहुल गांधी हुए एक्टिव, रामबन और अनंतनाग में करेंगे आज रैली

J&K Election 2024: राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में रामबन और अनंतनाग यानी कि दो जगहों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

J&K Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज, राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। सुबह 10 बजे जम्मू पहुंचकर, वे रामबन में दोपहर 12 बजे पहली रैली करेंगे और फिर अनंतनाग में डेढ़ बजे दूसरी रैली आयोजित करेंगे। इन रैलियों के दौरान, राहुल गांधी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाएंगे। रैलियों के बाद, वे श्रीनगर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

रामबन और अनंतनाग में राहुल की रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में दो चुनावी रैली करेंगे। सुबह करीब 10 बजे राहुल विशेष उड़ान से जम्मू के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे करीब रामबन में पहली रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल दोपहर 1 बजे अनंतनाग के लिए रवाना होंगे और करीब डेढ़ बजे अनंतनाग में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे राहुल विशेष उड़ान से श्रीनगर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

facebook twitter