Bihar Politics:डेढ़ महीने के बाद जाकर हुआ नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार; 21 मंत्रियों ने ली शपथ

07:37 PM Mar 15, 2024 | zoomnews.in

Bihar Politics: बिहार की देश महीने के लंबे इंतजार के बाद आज नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। आज राजभवन में बीजेपी और जेडीयू के कुल 21 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें बीजेपी के 12 विधायक और जेडीयू के 9 विधायक शामिल हैं। बता दें कि नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को एनडीए में शामिल हो गए थे और नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

बीजेपी कोटे के कुल 12 विधायकों ने ली शपथ 

  • मंगल पांडे 
  • अरुणा देवी 
  • नीरज बबलू  
  • नीतीश मिश्र 
  • नितिन नवीन  
  • जनक राम 
  • केदार गुप्ता 
  • दिलीप जायसवाल 
  • कृष्णनंदन पासवान
  • संतोष सिंह
  • सुरेन्द्र मेहता
  • हरी सहनी

जेडीयू कोटा के नौ विधायक मंत्री बने

  • अशोक चौधरी, एमएलसी, दलित 
  • लेशी सिंह, विधायक, राजपूत 
  • मदन सहनी, विधायक, मल्लाह 
  • शीला मंडल, विधायक, धानुक 
  • जमा खान, विधायक, मुस्लिम 
  • महेश्वर हज़ारी, विधायक, दलित 
  • रत्नेश सदा, विधायक, दलित 
  • सुनील कुमार, विधायक, दलित 
  • जयंत राज, विधायक, कुशवाहा

बिहार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार बिहार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 मंत्री हैं। इनमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री हैं। इनके अलावा बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार (तीनों जेडीयू के), हम के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।