+

Bigg Boss OTT 3:नियम तोड़ा, फिर भी अरमान मलिक को बचा लिया! नैजी ने जताई आपत्ति

Bigg Boss OTT 3: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में रविवार को वीकेंड का वार में धमाका हो सकता है। अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया है, ऐसे में सभी को आज के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है कि होस्ट अनिल कपूर

Bigg Boss OTT 3: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में रविवार को वीकेंड का वार में धमाका हो सकता है। अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया है, ऐसे में सभी को आज के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है कि होस्ट अनिल कपूर और मेकर्स आगे क्या कदम उठाने वाले हैं। बता दें कि बीते एपिसोड में सना मकबूल और विशाल की जमकर क्लास लगी थी। अरमान की बीवी पायल मेहमान बनकर आई थीं और विशाल पर कृतिका को गंदी नजर से देखने का आरोप लगाया था। इसके बाद ये मामला अब काफी गरमा गया है।

 दरअसल, कुछ दिनों पहले ही विशाल ने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक पर विवादित कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें पायल मलिक पसंद हैं।

हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में शो की पूर्व कंटेस्टेंट और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक आई थीं। उन्होंने शो में आकर विशाल पांडे के उस कमेंट पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो शादीशुदा कृतिका मलिक को पसंद करते हैं और उन्हें इस बात पर गिल्ट है।

जब पायल मलिक ने शो में इस बात का खुलासा करते हुए नाराजगी जताई तो हर कोई हैरान था। विशाल पांडे ने होस्ट अनिल कपूर के सामने कहा था कि उन्होंने अलग तरीके से कहा था, लेकिन उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। हालांकि अनिल कपूर ने भी उन्हें इस मुद्दे पर फटकार लगाई है।

अनिल कपूर पर लगे भेदभाव करने के आरोप

विशाल को थप्पड़ पड़ने के बाद से ही शो के फैंस अनिल कपूर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि होस्ट अनिल कपूर विशाल पांडे के साथ बेहद सख्त हैं। वो लगातार विशाल को टारगेट करते हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में एक टास्क के बाद विशाल पांडे ने कृतिका मलिक को पसंद करने की बात कबूली थी। उन्होंने साथ बैठे लवकेश कटारिया से कहा था कि उन्हें एक बात का गिल्ट है। जब लवकेश ने उनसे पूरी बात पूछी तो उन्होंने कान में फुसफुसाते हुए कहा कि मुझे कृतिका भाभी अच्छी लगती हैं। लवकेश ने विशाल की बात सुनकर उन्हें तुरंत टोक दिया था। इसके बाद वीकेंड का वार एपिसोड में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने उस मुद्दे पर आवाज उठाई थी।

बताते चलें कि इस हफ्ते विशाल पांडे, रणवीर शौरी, मुनिषा, लव कटारिया, सना सुल्ताना, सना मकबूल, साई केतन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं।

घरवालों के बीच मची है हलचल

पायल मलिक और साई केतन राव की दोस्त शिवांगी खेड़कर के जाने के बाद घर में हलचल मची हुई है। एक तरफ विशाल अपना पक्ष रख रहे हैं, दूसरी तरफ चंद्रिका दीक्षित सफाई दे रही हैं। कृतिका और अरमान विशाल की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। साई केतन राव ने भी चंद्रिका से कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो मसाज वाली बात को गलत तरीके से समझेंगी। चंद्रिका ने हाथ जोड़कर और घुटनों के बल बैठकर साई केतन राव से माफी मांगी। उधर अरमान गुस्से से आगबबूला हैं। उन्होंने लव कटारिया से पूछा कि अगर वो तेरी बीवी के लिए ऐसा बोलता तो? इस पर लव ने कहा कि रैपटे (थप्पड़) मारता। अरमान ने आगे कहा, 'एक शादीशुदा औरत है, जो भाई-भाई बोल रही है, उसके बारे में ऐसा बोल रहा है। हमारे घर की दीवारे बहुत पक्की हैं। ऐसे लोग बहुत देखे हैं। इसके जैसे 4-5 खरीद लें हम।'

अरमान ने विशाल को कहा गंदी नाली का कीड़ा

अरमान ने लव कटारिया को सलाह देते हुए कहा कि वो जिसके साथ बैठता है, वो गंदी नाली का कीड़ा है। वो कहते हैं, 'सना मकबूल के साथ हम 24 घंटे घूमते हैं, लेकिन कभी उसे उस नजर से नहीं देखा। ये (विशाल) घर में रखने के लायक नहीं है। ये है उसकी रियल पर्सनैलिटी, किसी की मां-बहन को भी नहीं छोड़ता।'

विशाल का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विशाल का कहना है कि उसके मां-बाप भी ये शो देख रहे हैं, इसलिए उन्हें बुरा लग रहा है। इस पर शिवानी कुमारी उन्हें समझाती हैं कि उन्होंने कान में बोला, इसलिए गलत दिखा। अरमान का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा। उन्होंने कहा, 'बिन पेंदी का लोटा है। उसका कोई वजूद नहीं है।' अरमान ने घरवालों के चुप रहने पर भी नाराजगी जाहिर की।

बीवी कृतिका पर नाराज हुए अरमान

अरमान ने अपनी बीवी कृतिका को समझाया कि वो क्यों विशाल से बात कर रही थी! इस पर कृतिका बोलती हैं कि उन्हें थोड़े ही पता था कि वो ऐसा सोचता है। अरमान ने कहा, 'मैंने गोलू को पूरी छूट दे रखी है कि जिसके साथ बैठना है, बात करना है करो, लेकिन जब कोई अपनी मां-बहन पर आता है तो सारी कसमें वादे भूल जाता है तो सारे कॉन्ट्रैक्ट भूल जाते हैं।' उधर सना मकबूल ने लव कटारिया पर सवाल उठाया कि उनका मेजर रोल था, वो खुद बोल रहा है कि विशाल गलत है! दूसरी तरफ कृतिका ने कहा कि अगर अनिल सर परमीशन देंगे तो वो विशाल को थप्पड़ मारेंगी।

अनिल कपूर ने घर की लड़कियों से पूछे सवाल

अनिल कपूर ने कहा कि इस घर में किसी भी सूरत में हिंसा नहीं हो सकती है। फिर उन्होंने घर की सभी लड़कियों से पूछा कि नेशनल टीवी पर अगर ऐसा बयान दिया जाता है तो उनके घर के मेल क्या करेंगे? इस पर सभी लड़कियों ने कहा कि उनको गुस्सा आएगा और हाथ भी उठ जाएगा।

अरमान को घरवालों ने बचाया, पर नैजी को ऐतराज

इसके बाद अनिल कपूर ने कहा कि बिग बॉस ने भी यही कहा कि किसी पर हाथ उठाना, नियम का उल्लंघन है। हालांकि, घरवालों ने अरमान का साथ दिया, लेकिन नैजी ने कहा कि ये सही नहीं है। हम बिग बॉस में हैं और यहां नियम तोड़ना सही नहीं है। फिर अनिल ने बताया कि घरवालों के फैसले के कारण उन्हें घर से नहीं निकाला जाएगा, लेकिन उन्हें पूरे सीजन के लिए एविक्ट कर दिया गया है। बाद में अरमान ने नैजी को अपनी बातों में फुसलाने की कोशिश की, लेकिन नैजी ने साफ कहा कि वो हाथ नहीं उठाते। रणवीर ने विशाल को बेवकूफ कहा कि इस तरह की ओछी बातों को यहां टीवी पर बोल रहा है।

facebook twitter