+

SA vs SL:श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

SA vs SL: टी-20 वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच न्यूयॉर्क पर खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान वनिंदु हसरंगा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है।

SA vs SL: टी-20 वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच न्यूयॉर्क पर खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान वनिंदु हसरंगा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। वनेंदु हसंरगा ने 2021 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही हैट्रिक ली थी। इस बार भी टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। 2021 का वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीका पारी के 15वें ओवर की आखिरी बॉल मिस्ट्री स्पिनर हसरंगा ने एडेन मार्क्ररम को क्लीन बोल्ड कर दिया।

साउथ अफ्रीका, श्रीलंका के 142 रन के स्कोर का पीछा कर रही थी। श्रीलंका के गेंदबाजों के लिए ये स्कोर डिफेंड करना असंभव सा था, लेकिन 23 साल के हसरंगा ने मैच जीतने की उम्मीद जगा दी।

14.6 पर मार्करम, 17.1 पर तेम्बा बावुमा और 17.2 बॉल पर ड्वेन प्रिटोरियस को आउट कर हसरंगा ने हैट्रिक ली। छोटे टारगेट का पीछा कर रही साउथ अफ्रीका के 6 गिर चुके थे और स्कोर था 112 रन। श्रीलंका को जीत दिखने लगी, 16 गेंदों पर साउथ अफ्रीका को 30 रन चाहिए थे। बॉलर्स और फील्डर्स ने मेहनत की। लेकिन 142 का स्कोर काफी छोटा था और साउथ अफ्रीका एक गेंद बाकी रहते जीत गई।

श्रीलंका- साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कमिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना, नुवान थुषारा।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्त्या, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, ओटनेल बार्टमैन।

facebook twitter