DC vs MI:मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया- देखे प्लेइंग 11

03:10 PM Apr 27, 2024 | zoomnews.in

DC vs MI: आईपीएल 2024 में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया है। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दिन का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

मुंबई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच में एमआई एक बदलाव के साथ उतरेगी। गेराल्ड कोएत्जी की जगह ल्यूक वुड को मौका मिला है। वहीं, दिल्ली की प्लेइंग 11 में कुमार कुशाग्र की एंट्री हुई है। उन्हें पृथ्वी शॉ की जगह मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।