+

Jharkhand Political Crisis:हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, झारखंड के नए सीएम होंगे चंपई सोरेन

Jharkhand Political Crisis: अब झारखंड के नए सीएम मंत्री चंपई सोरेन होंगे। जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ के बाद इस्तीफा देने सीधे राजभवन पहुंचे।

Jharkhand Political Crisis: अब झारखंड के नए सीएम मंत्री चंपई सोरेन होंगे। जमीन घोटाले में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ के बाद इस्तीफा देने सीधे राजभवन पहुंचे। अभी हेमंत सोरेन राजभवन में ही हैं। हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक पहुंचे थे, लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही राजभवन से बाहर कर दिया गया है। सभी विधायक राजभवन के बाहर डेट हुए हैं। वह मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। विधायक दल की बैठक में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है।

बताया जाता है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद ईडी गिरफ्तार कर सकती है।

जानिए चंपई सोरेन के बारे में...

चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हैं।

झारखंड आंदोलन के समय से चंपई सोरेन झामुमो शिबु सोरेन के साथी रहे हैं।

2005 से सरायकेला से लगातार विधायक हैं। यहां से लगातार 2005, 2009 और 2014 तीन बार चुनाव जीते हैं।

जब-जब हेमंत सोरेन सीएम बने हैं। इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

पिछली सरकार में चंपई सोरेन को खाद्य आपूर्ति और साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर बनाया गया था।

7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस में है। इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले- हम 42 विधायक हैं

राजभवन के सामने तीनों बसें और विधायकों की गाड़ियां खड़ी है। विधायक अंदर जाने के लिए हंगामा कर रहे हैं। राजभवन के बाहर विधायक मिथिलेश ठाकुर ने कहा की हम 42 विधायक हैं।

facebook twitter