US Presidential Debate:'किसी कुत्ते की तरह बाइडेन को बाहर कर दिया', ट्रंप और कमला हैरिस में बहस

10:25 AM Sep 11, 2024 | zoomnews.in

US Presidential Debate: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में आमने-सामने हैं। इस बहस में दोनों उम्मीदवारों के ऊपर अमेरिका को लेकर अपने अलग नजरिए को बताने का भारी दबाव है। प्रेशिडेंशियल डिबेट का आयोजन एबीसी न्यूज कर रहा है। 90 मिनट तक चलने वाली यह बहस फिलाडेल्फिया, पेन्सिल्वेनिया में नेशनल कॉन्स्टीट्यूशन सेंटर में हो रही है।

दोनों नेताओं के बीच हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट में कई मुद्दों को लेकर तीखी बहस हुई, जिसमें अबॉर्शन का मुद्दा भी बहस का केंद्र रहा. 2022 से ही कमला हैरिस गर्भपात के अधिकारों की वकालत करती आ रही हैं. जबकि ट्रंप इसक समर्थन में नहीं दिखाई देते हैं.

पिछले महीने ट्रंप के गृह राज्य फ्लोरिडा में गर्भपात को आसान बनाने वाले रेफरेंडम का उन्होंने समर्थन नहीं किया था. बहस के दौरान गर्भपात पर ट्रंप को घेरते हुए कमला हैरिस ने आरोप लगाया कि ट्रंप अगर सत्ता में आते हैं, तो वे देश में अबॉर्शन बैन कर देंगे. अबॉर्शन के मुद्दे पर हैरिस ने 2020 कैंपेन के दौरान बाइडेन से ज्यादा प्रोग्रेसिव रुख अपनाया था, ऐसा ही रुख उनका इस चुनाव में दिख रहा है.

ट्रंप आए तो करेंगे अबॉर्शन बैन-कमला

कमला हैरिस ने दावा किया कि अगर ट्रंप सत्ता में आते हैं, तो वे अबॉर्शन पर बैन लगा देंगे. जिसके बाद रेप पीड़िता भी गर्भपात नहीं करा पाएंगी. कमला अबॉर्शन बैन को महिला अधिकार विरोधी बताती आई हैं, कमला का कहना है ट्रंप अपनी बॉडी के निर्णय महिलाओं को खुद लेने नहीं देना चाहते. कमला अबॉर्शन पर अपनी नीति को लेकर महिला वोटर्स से समर्थन की उम्मीद कर रही हैं.

इतिहास की सबसे खराब उपराष्ट्रपति हैं कमला हैरिस- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के अंत में कहा कि ट्रंप ने अपने भाषण के अंत में बाइडेन इतिहास के सबसे खराब अमेरिकी राष्ट्रपति और कमलै हैरिस सबसे खराब उपराष्ट्रपति रही हैं।

कमला ने पद पर रहते हुए वादे क्यों नहीं निभाए- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने वो काम क्यों नहीं किए जिन्हें करने का वादा किया था। कमला ने ऐसा क्यों नहीं किया? ट्रंप ने कहा कि हम एक असफल राष्ट्र हैं। हम एक ऐसा राष्ट्र हैं जो गंभीर गिरावट में है। दुनिया भर में हमारा मजाक उड़ाया जा रहा है। हम नेता नहीं हैं। हमारे मध्य पूर्व में युद्ध चल रहे हैं, रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा हैं और हम तीसरे विश्व युद्ध में समाप्त होने जा रहे हैं।

मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनना चाहती हूं- कमला हैरिस

कमला हैरिस ने कहा कि उनका इरादा छोटे व्यवसायों और परिवारों के लिए एक नई अर्थव्यवस्था बनाने और जीवनयापन की लागत कम करने का है। उन्होंने राष्ट्रपति होने के नाते मौलिक अधिकारों की रक्षा करने की बात भी कही, जिसमें महिलाओं के लिए सरकार को यह निर्णय न लेने देना भी शामिल है कि उन्हें अपने शरीर के साथ क्या करना है। उन्होंने कहा मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनने का इरादा रखती हूं।

स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार होना चाहिए, बंदूकें नहीं छीनूंगी- कमला

कमला हैरिस ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच लोगों का एक अधिकार होना चाहिए, न कि केवल उन लोगों के लिए एक विशेषाधिकार जो इसका खर्च वहन कर सकते हैं। उन्होंने ट्रंप से झूठ बोलना बंद करने के लिए भी कहा और इस बात से इनकार किया कि वह खुद एक बंदूक मालिक होने के नाते लोगों से बंदूकें छीन लेंगी।

बाइडेन अमेरिकी इतिहास में सबसे विभाजनकारी राष्ट्रपति- ट्रम्प

ट्रंप ने कमला हैरिस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और बाइडेन के राष्ट्रपति कार्यकाल को संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में सबसे विभाजनकारी में से एक बताया। उन्होंने एक बेहतर और मजबूत अमेरिका बनाने का संकल्प लिया और बाइडेन और हैरिस पर अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने ये भी कहा कि कमला वह बाइडेन से नफरत करती हैं।

कमला क्या हैं मुझे इसकी परवाह नहीं- ट्रंप

ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवालों को टाल दिया और कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि वह क्या हैं। हैरिस ने कहा कि यह एक त्रासदी है कि अमेरिका में ऐसा राष्ट्रपति है जो लगातार नस्ल के आधार पर देश को बांटने की कोशिश करता है।

बाइडेन को एक जानवर की तरह बाहर निकाल दिया- ट्रंप

ट्रम्प ने एक राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन की आलोचना की और कहा कि उन्हें कुत्ते की तरह बाहर निकाल दिया गया। इस पर हैरिस ने पलटवार किया और कहा कि आप जो बिडेन के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं। आप मेरे खिलाफ लड़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध पर बाइडेन प्रशासन कमजोर और मूर्ख था और हैरिस ने इसे अपमानजनक कहा है।

अफगानिस्तान से वापसी सबसे शर्मनाक क्षणों में से एक: ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी अमेरिकी इतिहास में सबसे शर्मनाक क्षणों में से एक थी। उन्होंने इसे सबसे खराब वापसी बताया। ट्रंप ने कहा कि इसीलिए रूस ने यूक्रेन पर हमला किया। तालिबान के साथ बातचीत पर हैरिस के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनके हस्तक्षेप के बाद 18 महीने तक कोई भी व्यक्ति नहीं मारा गया।

हैरिस ने अफगानिस्तान में बाइडेन की नीति का बचाव किया

कमला हैरिस ने कहा कि उन्होंने 2021 में अराजक वापसी के दौरान अफगानिस्तान में बाइडेन की नीति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के करदाता 'अंतहीन युद्ध' के लिए $300 मिलियन का भुगतान नहीं कर रहे थे। उन्होंने ट्रंप पर अफगान सरकार को नजरअंदाज करने और तालिबान के साथ सीधे बातचीत करने का भी आरोप लगाया।

ट्रंप ने इजरायल पर दिया बड़ा बयान

गाजा में जंग के सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अगर वे अभी भी राष्ट्रपति होते तो लड़ाई कभी शुरू ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि हैरिस इजरायल से नफरत करती हैं और अगर वह राष्ट्रपति बनती हैं तो 2 साल बाद इजरायल का अस्तित्व नहीं रहेगा। ट्रंप ने कहा कि वह अरब कम्युनिटी से भी नफरत करती हैं। उन्होंने वादा किया कि वह गाजा युद्ध के मसले को जल्द से जल्द सुलझा लेंगे।

इजरायल और हमास जंग पर बोलीं हैरिस

इजरायल और हमास के बीच गाजा में जारी जंग पर कमला हैरिस ने कहा कि इसे तुरंत खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इजरायल को खुद की रक्षा करने का अधिकार है लेकिन यह मायने रखता है कि वह ऐसा कैसे करता है। हैरिस ने युद्ध विराम के साथ ही गाजा के पुनर्निर्माण के लिए दो राज्य समाधान का आह्वान किया।

दुनिया के नेता ट्रंप पर हंसते हैं- हैरिस

कमला हैरिस ने ट्रंप पर देश को वास्तविकता से भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मामले में कमजोर हैं और तानाशाह बनना चाहते हैं। कमला ने कहा कि तानाशाह चापलूसी और एहसान से उन्हें बरगला सकते हैं। कमला ने कहा कि मैं आपको बताने जा रही हूं कि मैंने उपराष्ट्रपति के रूप में दुनिया की यात्रा की है, संयुक्त राज्य अमेरिका और विश्व नेता डोनाल्ड ट्रम्प पर हंस रहे हैं।

मैं राष्ट्रपति होता तो जंग नहीं होती- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो रूस कभी यूक्रेन पर हमला नहीं करता।  उन्होंने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।'